कार्यभार संभालते ही एक्शन में आए चांदपुर नगरपालिका के नए EO कृष्ण कुमार भड़ाना, जनता के हित में लिए बड़े फैसले।

मोहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।चांदपुर नगरपालिका के नए अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना ने कार्यभार संभालते ही अपने काम करने के अलग अंदाज से सबका ध्यान अपनी और खींच लिया है। उनके फैसले और सक्रियता से नगर की जनता को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
अधिशासी अधिकारी का पद संभालते ही कृष्ण कुमार भड़ाना ने नगर व जनता के हित में कई बड़े और जरूरी फैसले लिए। उनकी प्राथमिकता साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाओ और बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करना है। कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्होंने काम में तेज़ी और पारदर्शिता बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं।
आगामी बारिशों को देखते हुए EO कृष्ण कुमार भड़ाना ने जलभराव की समस्या को गंभीरता से लिया है। उन्होंने नगर के नालों-नालियों का निरीक्षण कर सफाई अभियान तेज करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बारिश से पहले सभी ड्रेनेज लाइनें साफ हो जाएं, ताकि जनता को जलभराव की दिक्कत न झेलनी पड़े। इसके लिए वार्डवार जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नए अधिशासी अधिकारी का फील्ड में उतरकर काम करना और जनता से सीधा संवाद उनका सबसे अलग तरीका है। उनकी सक्रियता से नगर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
नगरवासियों ने कृष्ण कुमार भड़ाना के जनहितैषी फैसलों की सराहना करते हुए उन्हें सहयोग का भरोसा दिया है।