बिजनौर

चान्दपुर के नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप।

मोहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।चांदपुर के चंद्रा नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना चांदपुर में तहरीर दी है प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफ्तीसराय जमाईपुरा निवासी शुएब पुत्र शमीम ने बताया कि 10.07.2026 को दिन में करीब 12 बजे उन्होंने अपनी भाभी ईरम पत्नी जुनैद को तबियत खराब होने पर चंद्रा नर्सिंगहोम, निकट रेलवे फाटक, चांदपुर में भर्ती कराया था। ईरम गर्भ से थी शुएब का आरोप है कि शाम करीब 5 बजे अचानक डॉक्टर और अस्पताल का स्टाफ अस्पताल में ताला लगाकर चले गए। इसी दौरान किसी ने आकर सूचना दी कि मरीज की मृत्यु हो चुकी है। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए और वे रोने-चीखने लगे।
शोर-शराबा सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। काफी देर हंगामे के बाद चंद्रा नर्सिंगहोम वालों ने ईरम का शव परिजनों को सौंपा। इसके बाद परिजन तत्काल ईरम को चांदपुर के सयाऊ सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शुएब ने तहरीर में अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने और बीच में अस्पताल बंद कर भाग जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
यह समाचार पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर लिखा गया है। मामले की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles

Back to top button