थाना समाधान दिवस में एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

थाना समाधान दिवस में एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना फूलबेहड़ में शनिवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना-पत्रों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच की जाए तथा प्रत्येक शिकायत का शत-प्रतिशत समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।इस अवसर पर जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ) अपने-अपने सर्किल के थानों पर मौजूद रहे और स्थानीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। थाना फूलबेहड़ सहित जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन प्रभावी ढंग से संपन्न हुआ।



