सहारनपुर जिला कलेक्ट्रेट पर बैनर खींचने के बाद धक्का मुक्ति पुलिस कर्मी गिरा!

सहारनपुर जिला कलेक्ट्रेट पर बैनर खींचने के बाद धक्का मुक्ति पुलिस कर्मी गिरा!
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी गिरफ्तार, सिटी मजिस्ट्रेट से जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेजे गए, जेल भेजने की तैयारी!
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर से बड़ी खबर है। वोट चोरी को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी को पुलिस सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट लाई। कोर्ट में लिखत-पढ़त के बाद उन्हें मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें जमानत नहीं दी जा रही और साजिश के तहत सीधे जेल भेजा जाएगा। बता दे आपको जिला कलेक्ट्रेट गेट पर कांग्रेस के जोरदार प्रदर्शन और पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी को हिरासत में लिया गया था। पुलिस कड़ी सुरक्षा में उन्हें सिटी मजिस्ट्रेट के यहां लेकर पहुंची। कोर्ट के अंदर करीब आधे घंटे तक लिखापढ़त चली। इसके बाद पुलिस उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले गई। जैसे ही इसकी खबर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए कांग्रेस नेताओं का कहना है कि “ये तानाशाही है। हमारे महानगर अध्यक्ष को फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है। जमानत नहीं दी जा रही। मेडिकल के बाद सीधे जेल भेजने की साजिश है। कांग्रेस का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज जैसी कार्रवाई की और अब चुनिंदा नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। उधर पुलिस का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा और धक्का-मुक्की के मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मनीष त्यागी का जिला अस्पतालy में मेडिकल चल रहा है और उसके बाद उन्हें जेल भेजे जाने की संभावना है।
सहारनपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी गिरफ्तार, सिटी मजिस्ट्रेट से अस्पताल फिर जेल?
महानगर अध्यक्ष गिरफ्तार जमानत नहीं, सीधे जेल? कार्यकर्ताओं में आक्रोश



