#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर
एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश…

एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर दिया नशामुक्त समाज का संदेश…
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी द्वारा वी.डी.के.एम. जंदेड़ा में ‘सहारनपुर नशा मुक्ति अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। कमान अधिकारी कर्नल आर. के. माही (सेना मेडल) के निर्देशन में आयोजित इस रैली में विद्यालय प्रबंधक, सूबेदार आर. के. भारती, जीसीआई मनीषा प्रजापत तथा 40 एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की।
रैली के दौरान कैडेट्स ने विभिन्न नारों के जरिए ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। उन्होंने आमजन से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को जागरूक कर नशामुक्त व स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।



