#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

कल से हो रही तेज बारिश में पक्का मकान गिरा, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा

कल से हो रही तेज बारिश में पक्का मकान गिरा, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

मोहम्मदी खीरी। तहसील मोहम्मदी की चौकी मूड़ानिजाम क्षेत्र के ग्राम मूड़ानिजाम में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते एक पक्का मकान अचानक क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। हादसे में मकान की दीवारों के साथ लिंटर भी गिर गया, जिससे मकान स्वामी शाहिद खान पुत्र बरकतुल्ला खां को काफी नुकसान हुआ है।

बताया गया कि बारिश के कारण मकान की हालत पहले से कमजोर हो गई थी। मकान गिरने से पहले ही परिवार के लोग किसी तरह सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मकान गिरने के बाद उसमें रखा कीमती घरेलू सामान मलबे में दब गया।

घटना के बाद परिवार के सामने रहने और गृहस्थी का सामान बचाने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button