#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार चोरी की एल्युमिनियम चादरों से भरी चार बोरियां बरामद, माल खरीदने वाला कबाड़ी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार चोरी की एल्युमिनियम चादरों से भरी चार बोरियां बरामद, माल खरीदने वाला कबाड़ी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला


लखीमपुर खीरी। खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम की चादरों की चोरी के मामले का सदर कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की एल्युमिनियम चादरों से भरी चार प्लास्टिक की बोरियां बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में तीन चोरी में शामिल बताए गए हैं, जबकि एक कबाड़ी चोरी का माल खरीदने वाला बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम की चादर चोरी के मामले में थाना कोतवाली सदर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के अनावरण के लिए पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टिडुई मोड़, निघासन रोड से तीन आरोपियों को प्लास्टिक की बोरियों में भरी मुड़ी हुई एल्युमिनियम की चादरों के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी जाकिर अली की ओदरहना निघासन रोड स्थित दुकान पर भी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार दुकान में कबाड़ के ढेर के बीच छिपाकर रखी गई एल्युमिनियम की चादरों से भरी एक और बोरी बरामद हुई, जिसके बाद कबाड़ी जाकिर अली को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित बाल्मिकी निवासी ग्राम कुकरा, थाना मैलानी, रामसनेही और कौशल किशोर निवासी ग्राम माड़ी टांडा (अचाकापुर), थाना फूलबेहड़ तथा कबाड़ी जाकिर अली निवासी दलालपुरवा, थाना कोतवाली सदर के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button