#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

बारिश और जलभराव के चलते 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद

बारिश और जलभराव के चलते 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल बंद
जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए और डीआईओएस ने जारी किया अवकाश का आदेश

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा, अतिवृष्टि और जलभराव की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार अवकाश का यह निर्देश परिषदीय विद्यालयों के साथ ही मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों से संचालित सभी विद्यालयों पर लागू होगा। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय भी इसके दायरे में रहेंगे।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिले में संचालित सभी संबंधित विद्यालयों में अवकाश संबंधी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

Related Articles

Back to top button