#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर गोगाजी मेले के प्रबंधक सन्नी गुप्ता ने की प्रेस वार्ता, जनपदवासियों से मेले में आने की अपील

सहारनपुर गोगाजी मेले के प्रबंधक सन्नी गुप्ता ने की प्रेस वार्ता, जनपदवासियों से मेले में आने की अपील

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर के ऐतिहासिक गोगाजी मेले के उद्घाटन के चार दिन बाद मेला नहीं चलने पर मेला  प्रबंधक सन्नी गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर शहरवासियों से मेले में आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा और बारिश के कारण शुरूआती दिनों में भीड़ कम रही, लेकिन अब मेला पूरी तरह तैयार है और सस्ते व अच्छे मनोरंजन के साथ भाईचारे की मिसाल पेश कर रहा है।

मेला प्रबंधक सन्नी गुप्ता ने बताया कि गोगा जाहरवीर का मेला चार दिन हो गए उद्घाटन हुए। प्राकृतिक आपदा के कारण मौसम खराब था। सहारनपुर का गोगा मेला एक ऐतिहासिक मेला है, पारंपारिक मेला है। बच्चों को पूरे साल उम्मीद होती है कि हमारे परिवार वाले हमें झूला झुलाएंगे, चाट पकौड़ी खिलाएंगे, खिलौने दिलाएंगे। मैं यही कहूंगा कि आप अपने बच्चों के साथ, परिवार के साथ आइए और सबसे सस्ता और अच्छा मनोरंजन यहाँ उपलब्ध कराया जा रहा है, उसका लाभ उठाइए।”

– इस बार नए आकर्षण
“इस बार मेले में बहुत विशेष जलपरी का शो आया है, हंसी घर का शो आया है, एक ग्रेविटी फ्री झूला है जो हम बाहर से लाए हैं। उसके साथ-साथ मारुति कार का सर्कस आया है जो 10 साल पहले के बाद अब तक किसी ने यहाँ नहीं देखा है। इतना अच्छा सुंदर मेला लगाया है। ये मेला भाईचारे की मिसाल है, यहाँ हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब मिलकर चलते हैं।”

– राजनीति पर जवाब और सुरक्षा व्यवस्था
“कोई भी इस तरह की राजनीति मेले को लेकर नहीं होनी चाहिए। मेला मेल का है, भाईचारे का मेला है, सभी के दिलों का मेला है। हम यहाँ किसी को नाम पूछ के झूला नहीं झुलाते। मेले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। झूलों के पास सारी तारें अंडरग्राउंड करा दी गयी हैं प्रशासन की तरफ से। मेले में फायर ब्रिगेड की गाड़ी, पुलिस, नगर के वॉलंटियर्स और हमारे प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात हैं। सुरक्षा का पूरा इंतजाम है।”

– रेट नहीं बढ़ा
“मीना बाजार की दुकानें हैं, चाट-पकौड़ी, पराठे की दुकानें हैं। पिछली बार की तरह इस बार रेट नहीं बढ़ेगा, झूलों पे कोई रेट नहीं बढ़ाया जाएगा। पार्किंग का रेट भी पिछले साल वाला ही लिया जाएगा। बारिश खत्म हो गई है, अब भीड़ आएगी। सभी शहरवासियों से निवेदन है अपने बच्चों, परिवार और रिश्तेदारों के साथ अधिक से अधिक संख्या में आएं।”
मेला प्रबंधक ने स्पष्ट किया कि गोगाजी मेला सहारनपुर की आन-बान-शान है और मध्यम वर्गीय परिवारों को ध्यान में रखते हुए दरें नहीं बढ़ाई गई हैं।

Related Articles

Back to top button