लता मंगेशकर जी को शिक्षकों ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि, गाए सदाबहार नग्मे

लता मंगेशकर जी को शिक्षकों ने दी संगीतमय श्रद्धांजलि, गाए सदाबहार नग्मे
रिपोर्ट, अखिलेश यादव पीलीभीत
पीलीभीत। द सिंगिंग चाक – सुर संगम, टीचर्स सिंगिंग क्लब के तत्वावधान में स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने लता जी के चित्र के समक्ष हाथ जोड़कर नमन किया और पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात शिक्षकों ने उनके गाए हुए सदाबहार गीतों को गुनगुनाकर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम स्थल पर लगे बैनर पर _”The Singing Chalk – Sur Sangam, For The Teacher Who Never Got A Stage”_ लिखा था, जो इस बात का प्रतीक है कि यह मंच उन शिक्षकों के लिए है जिनमें गायन की प्रतिभा है और जिन्हें कभी मंच नहीं मिला।
इस अवसर पर मौजूद पुरुष व महिला शिक्षकों ने मोबाइल व माइक पर गीत गाकर पूरे माहौल को संगीतमय बना दिया।








