#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

शांति भंग के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे ।

शांति भंग के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे ।

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सौरव कश्यप पुत्र संजय कश्यप निवासी मोहब्बेवाला, थाना पटेल नगर, अभिषेक कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी डोईवाला, थाना रायपुर, अंशुल उर्फ कालू पुत्र तेजपाल निवासी खुशहालीपुर, थाना बिहारीगढ़, आलोक पुत्र सेठपाल निवासी भगवतपुर टोंगियो, थाना बिहारीगढ़, तथा निकेश पुत्र विरोध निवासी सतपुरा, थाना बिहारीगढ़ सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक हवन सिंह चीमा, कांस्टेबल अरविंद, कांस्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल आरिफ तथा कांस्टेबल दीपक आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button