#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

सावन मेले की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, मंदिर परिसर व प्रमुख मार्गों का किया संयुक्त निरीक्षण

सावन मेले की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, मंदिर परिसर व प्रमुख मार्गों का किया संयुक्त निरीक्षण


  ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में आगामी सावन मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), उपजिलाधिकारी गोला, क्षेत्राधिकारी गोला तथा प्रभारी निरीक्षक गोला ने श्री शिव मंदिर परिसर और मेले के प्रमुख मार्गों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरियर एवं बैरिकेडिंग के प्रस्तावित स्थलों, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था, पार्किंग स्थल तथा यातायात रूट का गहन निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि सभी बैरिकेडिंग समय से पूर्ण कराई जाए, रूट डायवर्जन से संबंधित संकेतक (साइनेज) स्पष्ट रूप से लगाए जाएं तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।अधिकारियों ने मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि मेले के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।प्रशासन के अनुसार सावन मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को और अधिक मजबूत किया जा रहा है। पूरे मेले के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी रखेंगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण वातावरण में भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक कर सकें।

Related Articles

Back to top button