बिजनौर

गर्मी में समाजसेवा: शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने गांव बागड़पुर में राहगीरों और ट्रेन यात्रियों को पिलाया ठंडा शरबत।

मोहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।बागड़पुर चांदपुर।भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच समाजसेवी एवं शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने अपने गांव बागड़पुर में मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने राहगीरों और ट्रेन यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई।
चौधरी वीर सिंह के साथ इस सेवा कार्य में हरवेन्द्र कुमार, देवेंद्र कुमार, खिलेंदर, अवनीश शर्मा, संजय कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने मिलकर गांव के मुख्य मार्ग और स्टेशन के पास स्टॉल लगाकर आने-जाने वालों को शरबत वितरित किया।
गर्मी से बेहाल यात्रियों और राहगीरों ने ठंडा शरबत पीकर राहत की सांस ली। मजदूरों, बुजुर्गों और बच्चों के चेहरों पर शरबत पीने के बाद मुस्कान देखने लायक थी। सभी ने चौधरी वीर सिंह और उनकी टीम की इस नेक पहल की दिल से सराहना की।
इस मौके पर चौधरी वीर सिंह ने कहा मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। भीषण गर्मी में किसी प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। हमारी कोशिश है कि कोई भी राहगीर गर्मी से परेशान न हो।
ग्रामीणों का कहना है कि चौधरी वीर सिंह हमेशा सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं। उनके इस कार्य से समाज में सेवा और भाईचारे का संदेश गया है।

Related Articles

Back to top button