बिजनौर

एमएम इंटर कॉलेज चांदपुर: सर्वसम्मति से मोहम्मद शाहिद उर्फ पप्पू बने नायब मैनेजर।

मोहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।चांदपुर ।एमएम इंटर कॉलेज चांदपुर की प्रबंधन कमेटी ने सर्वसम्मति से मोहम्मद शाहिद उर्फ पप्पू को कॉलेज का नायब मैनेजर मनोनीत किया है।
प्रबंधन कमेटी की बैठक में सभी सदस्यों ने एक मत होकर मोहम्मद शाहिद उर्फ पप्पू के नाम पर सहमति जताई। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही कॉलेज स्टाफ, शिक्षकों और छात्रों में हर्ष की लहर दौड़ गई।
मोहम्मद शाहिद उर्फ पप्पू लंबे समय से सामाजिक और शैक्षिक कार्यों से जुड़े हैं। उनका सरल स्वभाव और बच्चों के प्रति स्नेह कॉलेज परिवार में उन्हें लोकप्रिय बनाता है। प्रबंधन कमेटी को उम्मीद है कि उनके अनुभव और ऊर्जा से कॉलेज की शिक्षा व्यवस्था और अनुशासन को नई दिशा मिलेगी।
नियुक्ति के बाद मोहम्मद शाहिद उर्फ पप्पू ने प्रबंधन कमेटी का आभार जताया और कहा कि वह कॉलेज के शैक्षिक स्तर को ऊंचा उठाने, छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास और संस्थान की प्रगति के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
नगर के गणमान्य लोगों, शिक्षाविदों और अभिभावकों ने मोहम्मद शाहिद उर्फ पप्पू को नायब मैनेजर बनने पर बधाई दी और उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की।
यह प्रबंधक कमेटी की बैठक 24 जून 2026 को हुई
जिसमे रफीउज़्ज़मा उर्फ आशि, को अध्यक्ष, अफ़ज़ल फ़ारूकी को उपाध्यक्ष, आदिल हसन को मैनेजर, मोहम्मद शाहिद उर्फ पप्पू को नायाब मैनेजर, और अनसार अहमद को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

Related Articles

Back to top button