#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर के उद्यमी सुधाकर अग्रवाल को मिला चैम्बर अचीवर्स अवॉर्ड-2026

सहारनपुर के उद्यमी सुधाकर अग्रवाल को मिला चैम्बर अचीवर्स अवॉर्ड-2026

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर के प्रतिष्ठित उद्यमी एवं इंडियन हर्ब्स के निदेशक सुधाकर अग्रवाल को मेरठ में आयोजित वेस्टर्न यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 81वें स्थापना दिवस समारोह में चैम्बर अचीवर्स अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया गया। समारोह में चैम्बर के अध्यक्ष डॉ. बृजभूषण ने बताया कि सुधाकर अग्रवाल ने प्राकृतिक पशु स्वास्थ्य उत्पादों के क्षेत्र में नवाचार, उत्पादन और निर्यात के माध्यम से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में इंडियन हर्ब्स प्राकृतिक पशु स्वास्थ्य उत्पाद बनाने वाली विश्व की अग्रणी कंपनियों में शामिल हो चुकी है और इसके उत्पाद 55 से अधिक देशों में सफलतापूर्वक उपयोग किए जा रहे हैं। उन्होंने चैम्बर की गतिविधियों एवं उद्योगों के विकास के लिए सुधाकर अग्रवाल के योगदान की भी सराहना की।

Related Articles

Back to top button