#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

जूडो में मेरठ ने जीती ओवरऑल चौंपियनशिप, सहारनपुर उपविजेता

जूडो में मेरठ ने जीती ओवरऑल चौंपियनशिप, सहारनपुर उपविजेता

अंडर-14, 17 और 19 वर्ग की प्रदेशीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी

सहारनपुर 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी जूडो प्रतियोगिता अंडर-14, 17 एवं 19 बालक-बालिका वर्ग का बुधवार को समापन हो गया। 21 से 23 सितंबर तक जोस्टल मिनी स्टेडियम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सहारनपुर में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न मंडलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में मेरठ की टीम ने कुल 130 अंक अर्जित कर ओवरऑल चौंपियनशिप अपने नाम की, जबकि सहारनपुर 101 अंकों के साथ ओवरऑल रनरअप रहा। बालक वर्ग में सहारनपुर का शानदार प्रदर्शन रहा। अंडर-14 बालक वर्ग में सहारनपुर ने 17 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मेरठ 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में भी सहारनपुर 35 अंकों के साथ विजेता बना और मेरठ ने 19 अंकों के साथ उपविजेता स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में सहारनपुर ने 32 अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि मेरठ 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, बालिका वर्ग में मेरठ की टीम का दबदबा रहा।अंडर-14 बालिका वर्ग में मेरठ 21 अंकों के साथ विजेता और गोरखपुर 14 अंकों के साथ उपविजेता रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में मेरठ ने 25 अंक अर्जित कर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सहारनपुर 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में मेरठ ने 35 अंकों के साथ विजेता का खिताब जीता और गोरखपुर 19 अंकों के साथ उपविजेता रहा।

Related Articles

Back to top button