पुलिस को बड़ी सफलता, वाहन चोर गिरोह के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 2 बाइक और 3 तमंचे बरामद

पुलिस को बड़ी सफलता, वाहन चोर गिरोह के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी की 2 बाइक और 3 तमंचे बरामद
विशेष रिपोर्ट- मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चोरी रोकथाम अभियान के तहत थाना नानौता पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल, 3 देशी तमंचे 315 बोर और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
ऐसे हुई घटना
दिनांक 19.09.2026 को वादी मोहित कुमार पुत्र पदम सिंह निवासी ठोल्ला फतेहपुर ने तहरीर दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल नं. UP11 BW 5105 सीएचसी नानौता परिसर से चोरी हो गई। इस संबंध में थाना नानौता पर मु.अ.सं. 238/26 धारा 303(2) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।
वहीं दिनांक 22.09.2026 को वादी फरीद पुत्र नसीम निवासी मौहल्ला छत्ता नानौता ने तहरीर दी कि उसके पिता की मोटरसाइकिल नं. UP11 AN 2492 घर के सामने से चोरी हो गई। इस पर मु.अ.सं. 242/26 धारा 305(3) BNS में मुकदमा दर्ज हुआ।
पुलिस की कार्रवाई –
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विकास चारण के नेतृत्व में आज दिनांक 23.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान गंगोह रोड से कुतुबपुर जाने वाले रजबाहे की पटरी से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. सोबान पुत्र रिजवान निवासी मौ. कुरैशियान, थाना गंगोह
2. सारिक पुत्र जिन्दाहसन निवासी ग्राम फतेहपुर ढोल्ला, थाना गंगोह
3. साजिद उर्फ मुखिया पुत्र राशिद उर्फ भूरा निवासी मौ. गुलाम औलिया, थाना गंगोह
बरामदगी –
– एक सुपर स्प्लेंडर रंग लाल-काला नं. UP11 BW 5105
– एक स्प्लेंडर प्लस रंग ग्रे-ब्लैक नं. UP11 AN 2492
– तीनों अभियुक्तों से 3 तमंचे 315 बोर व 3 जिंदा कारतूस बरामद।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमों में धारा 317(2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की है। तीनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिन पर पहले से ही चोरी, लूट और NDPS, आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विकास चारण, उ.नि. जसपाल सिंह, उ.नि. जयवीर सिंह, है.का. विक्रांत मान, है.का. मोहसिन, रि.का. मनोज कुमार और रि.का. विशेष शामिल रहे। पुलिस ने तीनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।



