किसानों को राहत की सौगात, 12 से घटकर 6 प्रतिशत हुआ ऋण का ब्याज

किसानों को राहत की सौगात, 12 से घटकर 6 प्रतिशत हुआ ऋण का ब्याज
गुर्जर भवन में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी का वर्चुअल शुभारंभ, युवा उद्यमियों को बांटे चेक
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड, क्षेत्रीय कार्यालय सहारनपुर मंडल के तत्वावधान में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना एवं भारत टैक्सी के वर्चुअल शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सहकारिता विभाग के अधिकारियों, बैंक पदाधिकारियों तथा सहकारी क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। देहली रोड स्थित गुर्जर भवन में समारोह में सदर विधायक राजीव गुम्बर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, गंगोह विधायक किरत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत राणा तथा उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के चेयरमैन राजपाल शर्मा मौजूद रहे। सहकारिता क्षेत्र से जुड़े चेयरमैन मुकेश राणा, देवी सिंह, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मनवीर सिंह पुंडीर और डीसीडीएफ चेयरमैन सोनदर राणा ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग की ओर से डीआर अरविन्द प्रकाश एवं एआर रजनीश कुमार तथा जिला सहकारी बैंक के जीएम कुलदीप चौधरी और एलडीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



