सहारनपुर में बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार,

सहारनपुर में बिजली तार चोर गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार,
103 किलो एल्युमिनियम और 5 किलो तांबा बरामद….
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर पुलिस ने बुधवार दोपहर तीन बजे सरकारी बिजली लाइन और ट्यूबवेलों से बिजली के उपकरण चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से और इनकी निशानदेही पर 103 किलो एल्युमिनियम तार, 5 किलो तांबे का तार, तार काटने वाला कटर, खंभे पर चढ़ने की बेल्ट और लोहे का सब्बल बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ गागलहेड़ी थाने में दर्ज चार मुकदमों में धाराएं बढ़ाई गईं हैं। पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर को संभलहेड़ी में ट्यूबवेलों को जाने वाली सरकारी एलटी लाइन के खंभों से तार चोरी की शिकायत मिली थी। इसके बाद 21 सितंबर को पाल्ली, बलियाखेड़ी और पापडेकी रसूलपुर में भी ट्यूबवेलों से केबल, कटआउट, स्टार्टर और तांबे के तार चोरी के मामले सामने आए। इन चारों मामलों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की गई।




