फतेहपुर पुलिस ने 86 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर दबोचा….

फतेहपुर पुलिस ने 86 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर दबोचा….
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत फतेहपुर पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 86 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर फतेहपुर पुलिस ने भोगपुर की पुलिया से एसबीआई बैंक के सामने जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान सद्दाम पुत्र सय्यद, निवासी दतौली मुगल को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 86 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना फतेहपुर में मु0अ0सं0 408/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस आरोपी के मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पहले भी देवबंद थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



