01 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी बरामद

01 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर वाहन चोरी की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत थाना कोतवाली मंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी सिटी व एएसपी/सीओ सिटी प्रथम के पर्यवेक्षण और मंडी प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण किया है।
मामला 13 सितंबर का है, जब आजाद कॉलोनी निवासी नौशाद अहमद की स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (UP11CV5328) मैसूर पैलेस के सामने से चोरी हो गई थी। इसके बाद 22 सितंबर को रायावाला निवासी हसीन अहमद उर्फ सोनी की भी हीरो होंडा CT-100 मोटरसाइकिल (UP 11 2095) चोरी हो गई, जिसके संबंध में थाना मंडी में मुकदमे दर्ज किए गए थे।
सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मंडी समिति के अंदर से अभियुक्त अकरम पुत्र मुख्तयार (निवासी धोबीवाला, थाना मंडी) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे और निशानदेही से चोरी की गई हीरो होंडा CT-100 मोटरसाइकिल तथा स्पलेंडर प्लस को बेचकर हासिल की गई रकम में से 1,130 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में वृद्धि करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उप-निरीक्षक पंकज मिश्रा, उप-निरीक्षक उपेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार और कांस्टेबल रवि कुमार।



