चिल्ड्रन्स एकेडमी गोलीकांड के बाद जिला प्रशासन सख्त, स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक

चिल्ड्रन्स एकेडमी गोलीकांड के बाद जिला प्रशासन सख्त, स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद जिला प्रशासन ने जिले के स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शिक्षण संस्थानों के प्रबंधकों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश, गेट पर सुरक्षा व्यवस्था, आगंतुकों की एंट्री, सीसीटीवी कैमरों और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा पर जोर दिया।
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को गंभीरता से लेने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने पर जोर दिया। पुलिस के अनुसार स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कवरेज और विजिटर एंट्री की व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।
प्रशासन की ओर से स्कूल प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।



