#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, दो गिरफ्तार

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की दबिश, दो गिरफ्तार
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने मंगलवार को निघासन और मझगई थाना क्षेत्र में कार्रवाई की।
आबकारी विभाग की टीम ने मुरगहा और झंडी गांव में दबिश देकर क्रमशः 25 और 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान करीब 200 किलोग्राम लहन भी बरामद हुआ, जिसे शराब बनाने वाले उपकरणों के साथ मौके पर नष्ट कर दिया गया।
अभियान के दौरान दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



