#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागलखीमपुर खीरी

घर में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में तीन लैपटॉप, लड्डू गोपाल की मूर्ति और 1,410 रुपये बरामद

घर में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार और बाल अपचारी हिरासत में तीन लैपटॉप, लड्डू गोपाल की मूर्ति और 1,410 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। कोतवाली सदर पुलिस ने रामेश्वरपुरम मोहल्ले में बंद घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि करीब 15 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के तीन लैपटॉप, पीली धातु की लड्डू गोपाल की मूर्ति और 1,410 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 18 सितंबर की रात राजापुर चौकी क्षेत्र के रामेश्वरपुरम स्थित एक बंद मकान में चोरी हुई थी। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों ने घटनास्थल से लेकर शहर के विभिन्न चौराहों और प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर 22 सितंबर को करीब 3:48 बजे पुलिस टीम ने मेहता मिलेनियम हॉस्पिटल के पास नहर पटरी रामापुर से आर्यन चौरसिया निवासी शिव कॉलोनी, कमलापुर और उसके साथी बाल अपचारी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान चोरी का सामान बरामद हुआ, जिसकी वादी ने मौके पर पहचान की।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने 18 सितंबर की रात बंद घर में चोरी करने की बात स्वीकार की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आर्यन चौरसिया के खिलाफ कोतवाली सदर में चोरी से संबंधित तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में की गई।

Related Articles

Back to top button