सहारनपुर पहुंचे नितिन नबीन, पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ जोरदार स्वागत।

सहारनपुर पहुंचे नितिन नबीन, पुष्पवर्षा और शंखनाद से हुआ जोरदार स्वागत।
सहारनपुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को सहारनपुर पहुंचे। उनके आगमन को लेकर दिल्ली रोड स्थित सरोवर पोर्टिका में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ कार्यक्रम स्थल के आसपास भी निगरानी बढ़ाई गई।
सरोवर पोर्टिका पहुंचने पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने नितिन नबीन का पुष्पवर्षा और शंखनाद के साथ स्वागत किया। स्वागत के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक तरीके से हुए इस स्वागत ने कार्यक्रम का माहौल खास बना दिया।
इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राणा, सांसद प्रदीप चौधरी, महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई और नगर विधायक राजीव गुम्बर समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने नितिन नबीन को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के सहारनपुर पहुंचने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खास उत्साह नजर आया। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा रही।
नितिन नबीन के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताया। वहीं, उनके आगमन के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।
नितिन नबीन के सहारनपुर दौरे की शुरुआत भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और शंखनाद के साथ हुई, जहां भाजपा के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुस्लिम समाज की बड़ी मौजूदगी देखने को मिली।
रिपोर्ट:- मो कलीम अंसारी



