सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, तीन बाहन जप्त

सहारनपुर में अवैध खनन पर पुलिस का शिकंजा, तीन बाहन जप्त
चिलकाना और बेहट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बिना रॉयल्टी व वैध प्रपत्रों के उपखनिज परिवहन करते पकड़े गए वाहन
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर जिले में अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चिलकाना और बेहट थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए बिना रॉयल्टी और वैध प्रपत्रों के उपखनिज परिवहन करते पाए गए तीन वाहनों को जब्त/सीज किया है।
चिलकाना पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन सिंह के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल और क्षेत्राधिकारी सदर विकास प्रताप सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में अवैध खनन परिवहन की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 23 सितंबर 2026 को दुमझेड़ा मार्ग पर चेकिंग के दौरान डम्फर संख्या HR 69 F 9623 को बिना रॉयल्टी के खनन सामग्री का परिवहन करते पकड़ा गया। पुलिस ने डम्फर को खनन सामग्री सहित सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया तथा नियमानुसार कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
वहीं, बेहट थाना पुलिस ने 21/22 सितंबर की रात धौलाकुआ रोड पर चेकिंग के दौरान दो ट्रकों—UP11CT8777 और UP11DT0664 को बिना वैध प्रपत्रों के उपखनिज का परिवहन करते पकड़ा। दोनों वाहनों को उपखनिज सहित थाने में दाखिल कर अग्रिम कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में चिलकाना थाना प्रभारी अक्षय शर्मा, उपनिरीक्षक रवि कुमार सहित पुलिसकर्मी तथा बेहट क्षेत्राधिकारी शशिप्रकाश शर्मा, प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीखित, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार समेत पुलिस टीम शामिल रही।



