सेवा संकल्प अभियान में गैरहाजिर विभागों पर विधायक नाराज

सेवा संकल्प अभियान में गैरहाजिर विभागों पर विधायक नाराज
ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला
मितौली। विकासखंड मितौली में चल रहे सेवा संकल्प अभियान का बुधवार को कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं मिले। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित विभागों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए।
सेवा संकल्प अभियान में पुलिस विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, सेवायोजन विभाग, श्रम विभाग तथा विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित बताए गए।
विधायक ने अधिकारियों की गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं। विधायक के औचक निरीक्षण से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति रही।



