सहारनपुर में पुलिस की बड़ी मुस्तैदी, 35 मिनट के भीतर महिला का गुम हुआ मोबाइल तलाश कर लौटाया

सहारनपुर में पुलिस की बड़ी मुस्तैदी, 35 मिनट के भीतर महिला का गुम हुआ मोबाइल तलाश कर लौटाया
विशेष रिपोर्ट -मो कलीम अंसारी
सहारनपुर थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने तत्परता और कार्यकुशलता का शानदार उदाहरण पेश किया है। शिवपुरी कॉलोनी निवासी शुभांगी गोयल का OPPO A9 मोबाइल फोन घर से आइसक्रीम पार्लर जाते समय कहीं गिरकर गुम हो गया था। पीड़िता द्वारा शाम 4:15 बजे थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के तुरंत बाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के तहत प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम एक्शन में आ गई। पुलिस की सतर्कता और त्वरित चेकिंग अभियान के चलते मात्र 35 मिनट के भीतर गुमशुदा मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर महिला के सुपुर्द कर दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई में उ०नि० उदित गंगवार, म०हे०का० अर्चना, म०का० शिखा और म०का० चित्रा की अहम भूमिका रही। रिकॉर्ड समय में अपना फोन वापस पाकर पीड़िता और उनके परिजनों ने मंडी थाना पुलिस टीम का दिल से आभार व्यक्त किया है।



