बिजनौर

चिलचिलाती गर्मी में युवाओं ने बांटी राहत: राहगीरों को पिलाया शरबत।

मोहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।चांदपुर।तपती सुलगती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच चांदपुर नगर के युवाओं ने मानवता की मिसाल पेश की। शाहवेज़, खुर्रम, परवेज़, आरिफ, नोमान, उज़ेर,अरमान, मौo अफज़ल, आकिब और नवाज़िश, ने मिलकर राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत दिलाई।
शुक्रवार को दोपहर के समय जब गर्मी अपने चरम पर थी, इन युवाओं ने मुख्य मार्ग चिरागला चौराहे पर स्टॉल लगाकर आने-जाने वालों को शरबत वितरित किया। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, मजदूर, रिक्शा चालक और राहगीरों ने शरबत पीकर गर्मी में राहत महसूस की और युवाओं की इस नेक पहल की सराहना की।
युवाओं का कहना है कि भीषण गर्मी में लोगों को थोड़ी राहत मिल सके, इसी मकसद से उन्होंने यह सेवा कार्य किया। “गर्मी में एक गिलास ठंडा शरबत किसी के लिए दवा से कम नहीं। हमें खुशी है कि हम लोगों के काम आ सके,” युवाओं ने बताया।
स्थानीय लोगों ने शाहवेज़, खुर्रम, परवेज़, आरिफ, नोमान, उजैर, अरमान, मौ. अफजल, आकिब और नवाजिश की इस पहल को सराहा और कहा कि युवाओं का यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है। भीषण गर्मी में इस तरह के सेवा कार्य से भाईचारा और मानवता का संदेश भी जाता है।

Related Articles

Back to top button