पलिया में 186.57 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तारअंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई

पलिया में 186.57 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर खीरी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पलिया पुलिस ने 186.57 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है।
पुलिस ने पलिया-दुधवा रोड स्थित स्वर्गीय कर्नल अर्जुन सिंह स्मृति द्वार से पहले पुलिया के पास से कुनाल गुप्ता निवासी मोहल्ला किसान-1 और अनुराग कश्यप निवासी मोहल्ला रंगरेजान-2 को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान कुनाल के कब्जे से 93.88 ग्राम तथा अनुराग के कब्जे से 92.69 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक अनुराग कश्यप के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पलिया में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।



