#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मोहम्मदी में स्वास्थ्य मेले का सीएमओ ने किया निरीक्षणक्रिटिकल केयर ब्लॉक का भी लिया जायजा, समय से निर्माण पूरा करने के निर्देश

मोहम्मदी में स्वास्थ्य मेले का सीएमओ ने किया निरीक्षण
क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भी लिया जायजा, समय से निर्माण पूरा करने के निर्देश

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को मोहम्मदी ब्लॉक में आयोजित स्वास्थ्य मेले का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सीएचसी के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल केयर ब्लॉक सड़क दुर्घटना समेत गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

स्वास्थ्य मेले में निरीक्षण तक 18 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए, 35 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग की गई तथा परिवार नियोजन के तहत 15 लोगों की काउंसलिंग की गई।

सीएमओ ने निर्देश दिए कि मामूली त्रुटियों वाले आयुष्मान लाभार्थियों का डेटा तत्काल पोर्टल पर अपडेट कर कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी की जाए। परिवार नियोजन को लेकर नवविवाहित दंपतियों को जागरूक करने तथा हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों का नियमित फॉलोअप करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने टीबी के लक्षण वाले लोगों की शत-प्रतिशत जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस दौरान सीएचसी अधीक्षक सचिन गुप्ता समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। सीएमओ ने बताया कि मोहम्मदी, पसगवां, मितौली और गोला में इसी सप्ताह स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा, जबकि अन्य ब्लॉकों में अगले दो सप्ताह के दौरान मेले आयोजित होंगे।

Related Articles

Back to top button