#SvasJsNewsदेशब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थान

भीलवाड़ा में लादू लाल सेन नियुक्त हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जिला उपाध्यक्ष

भीलवाड़ा में लादू लाल सेन नियुक्त हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के जिला उपाध्यक्ष

ब्यूरो रिपोर्ट -सत्यनारायण सेन गुरला

भीलवाड़ा। राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन (रजि.) द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए भीलवाड़ा जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के जिला अध्यक्ष रतन लाल आचार्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बालू सिंह ओझा आदेशानुसार एक आधिकारिक कार्यालय आदेश जारी कर श्री लादू लाल सेन को जिला उपाध्यक्ष (भीलवाड़ा) के पद पर नियुक्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुर निवासी और श्री बिलासी राम सेन के पुत्र श्री लादू लाल सेन को संगठन के विधान एवं संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों के आधार पर इस महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है।

संविधान और नियमों के पालन के निर्देश
जिला अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वे देश के संविधान और संगठन के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करें। साथ ही, संगठन के हित में निरंतर कार्य करते हुए समाज सेवा में अपना योगदान दें इस नियुक्ति की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिला कलेक्टर (भीलवाड़ा), जिला पुलिस अधीक्षक (भीलवाड़ा), संबंधित पदाधिकारी और कार्यालय पत्रावली को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है।

Related Articles

Back to top button