#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 35 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो रिपोर्टर -तुषार शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। तहसील गोला गोकर्णनाथ में शनिवार को डिप्टी कलेक्टर की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए उनके शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित विभागों को दिए।

समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 35 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व एवं आपदा विभाग की 15, पुलिस विभाग की 6, संयुक्त जांच की 5, ग्राम्य विकास विभाग की 4 और विद्युत विभाग की 2 शिकायतें शामिल रहीं। इसके अलावा खाद्य एवं रसद, चीनी उत्पादन एवं गन्ना विकास तथा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से एक-एक शिकायत प्राप्त हुई।

इस दौरान दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 33 मामलों में स्थलीय जांच कर शिकायतकर्ताओं को सुनने के बाद समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को प्रभावी समाधान उपलब्ध कराया जाए।

Related Articles

Back to top button