#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पश्चिमी दीक्षिताना में खाटू श्याम का कीर्तन आयोजितपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल समेत सभी कार्यकर्ता रहे मौज

पश्चिमी दीक्षिताना में खाटू श्याम का कीर्तन आयोजित
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल समेत सभी कार्यकर्ता रहे मौज

ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। नगर के वार्ड नंबर-14 स्थित मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना में छह वर्षों से आयोजित हो रहे गणेश उत्सव के तहत शनिवार को खाटू श्याम के कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में भक्तगणों ने भी पहुंचकर कीर्तन में सहभागिता की।

खाटू श्याम के भजनों से आयोजन स्थल भक्तिमय हो उठा। भक्तगणों ने भजनों पर जयकारे लगाए और भगवान श्री गणेश एवं खाटू श्याम की आराधना की। कीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।

स्थानीय निवासी Rajjan Kashyap के नेतृत्व में गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उत्सव 14 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 9 बजे और रात्रि 8 बजे भगवान श्री गणेश की विशेष आरती होगी।

उत्सव के दौरान 20, 21 और 22 सितंबर को भव्य एवं सजीव झांकियों का आयोजन किया जाएगा। 23 और 24 सितंबर को भंडारे का आयोजन होगा। 25 सितंबर को गाजे-बाजे के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा।

आयोजक Rajjan Kashyap ने क्षेत्रवासियों से धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करने की अपील की है। गणेश उत्सव को लेकर मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button