प्रशिक्षण की राह देख रहे बीएड शिक्षक, विभागीय प्रशिक्षण की मांग

प्रशिक्षण की राह देख रहे बीएड शिक्षक, विभागीय प्रशिक्षण की मांग
छह माह के ब्रिज कोर्स को विभागीय प्रशिक्षण का दर्जा देने की उठाई आवाज
ब्यूरो रिपोर्टर- तुषार शुक्ला
लखीमपुर-खीरी। प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत बीएड योग्यताधारी शिक्षकों ने प्रशिक्षण संबंधी समस्या के समाधान की मांग को लेकर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। त्रिलोकी राज के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने छह माह के अनिवार्य ब्रिज कोर्स को विभागीय प्रशिक्षण के रूप में कराए जाने की मांग उठाई।
शिक्षकों ने कहा कि बीएड डिग्रीधारी प्राथमिक शिक्षकों के लिए निर्धारित छह माह के ब्रिज कोर्स को विभागीय प्रशिक्षण का स्वरूप दिया जाना चाहिए, जिससे शिक्षकों को प्रशिक्षण का लाभ मिल सके और उनकी सेवा संबंधी स्थिति भी स्पष्ट हो सके। शिक्षकों का कहना है कि प्रशिक्षण को लेकर लंबे समय से बनी स्थिति के समाधान के लिए विभागीय स्तर पर शीघ्र पहल जरूरी है।
ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से मामले में सकारात्मक और शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई। इस दौरान दिलीप मिश्रा, अमित सिंह, गौरव मिश्रा, राजेश राज, रिशाल, समीर, रोहित समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



