राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम, लायंस बाल विद्या मंदिर द्वितीय

राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम, लायंस बाल विद्या मंदिर द्वितीय
17 विद्यालयों के छात्राओं ने की सहभागिता, लोकगीत में कंपोजिट बरहा अव्वल
रिपोर्ट,अखिलेश यादव,पीलीभीत
पीलीभीत। भारत विकास परिषद शाखा टाइगर रोहिलखंड प्रांत पूर्वी एनसीआर-1 के तत्वाधान में बेनहर पब्लिक स्कूल के रीना सभागार में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. एस.के. अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. परविंदर सिंह सैहमी, अध्यक्ष रामावतार गुप्ता तथा पर्यवेक्षक डॉ. विनय कुमार गुप्ता रहे। निर्णायक मंडल के रूप में चारु अग्रवाल, शशि मैनी तथा दीप्ति मिश्रा ने बालिकाओं की प्रस्तुति का गहनता से मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किया।
हिंदी और संस्कृत में प्रस्तुति के कुल प्राप्त अंकों के आधार पर *अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान*, लायंस बाल विद्या मंदिर ने द्वितीय तथा संतराम शिशु मंदिर अशोक कॉलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बरहा ने प्रथम और वीरांगना अवंती बाई जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज, एस.एन. इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बाल विकास जूनियर हाई स्कूल, कंपोजिट विद्यालय नकटासा, कंपोजिट विद्यालय अशरफ खान, स्टेप अप इंटर कॉलेज, सिटी मोंटेसरी स्कूल सहित कुल 17 विद्यालयों ने भाग लिया।
पार्टी महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना ने समूह गान प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं डॉ. विजय कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया।
मुख्य अतिथि डॉ. एस.के. अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों से कहा कि वह अपनी प्रस्तुति पर ध्यान दें, परिणाम की चिंता न करें, प्रतिभाग करना बड़ी बात है परिणाम नहीं। डॉ. परविंदर सैहमी ने कहा कि डॉ. शकुन अग्रवाल आज भी हमारी यादों में जीवित हैं, वे जहां भी होंगी निश्चित ही इस कार्यक्रम से उन्हें प्रसन्नता हो रही होगी। अध्यक्ष रामावतार गुप्ता ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम की गुणवत्ता बहुत उच्च स्तर की रही।
महिला सहभागिता टोली की श्रीमती संधू, कुमकुम अग्रवाल, डॉ. अनुरीता सक्सेना, अंजू मित्तल, उर्मिला देवी, कमला देवी ने तुलसी का पौधा देकर अतिथियों का स्वागत किया। वहीं संरक्षक ज्ञानेंद्र अग्रवाल, सचिव मनोज मित्तल, वित्तीय सचिव संजय जिंदल, संयोजक राष्ट्रीय समूह गान हरीश दुलवानी, शाखा संयोजक संपर्क अशोक कुमार, उपाध्यक्ष आर.पी. गंगवार ने प्रमाण पत्र लेखन, वितरण, भोजन व्यवस्था, सामान्य अनुशासन, अतिथि स्वागत में विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा ने किया।





