बिजनौर

चांदपुर में 1 माह पहले हुई 7 लाख 60 हज़ार की चोरी का खुलासा, मध्य प्रदेश का शातिर आरोपी गिरफ्तार, 10लाख 80 हज़ार की नगदी बरामद।

मोहम्मद अरशद तहसील प्रभारी चांदपुर।चान्दपुर।घटना का संज्ञान लेते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने थाना
चांदपुर में तेनात चार पुलिस कर्मियों की टीम घटित की थी,
(1)उप निरीक्षक सागर चौधरी,
(2)हेड कांस्टेबल नरेश पुनिया,
(3) हेड कांस्टेबल विपिन खोकर,
(4)कांस्टेबल रंजीत मलिक!
पुलिस अधीक्षक के आदेश अनुसार 
उपनिरीक्षक सागर चौधरी ने अपनी सूझ बूझ और अपनी टीम की तेज़ दृष्टि का सहारा लेते हुए 10,80,000 नगदी बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया हे साथ चोरी की गई रक़म भी बरामद की हे की जिस पर उपनिषक सागर चौधरी की टीम की जमकर प्रशंसा हुई चांदपुर, पुलिस ने लगभग एक माह पूर्व हुई 7 लाख 60 हजार रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए मध्य प्रदेश के शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चांदपुर के अलावा सीतापुर और बांदा में की गई चोरी की नगदी सहित कुल 10 लाख 80 हजार रुपये बरामद हुए हैं पुलिस के अनुसार दिनांक 12.06.2026 को आवेदक ऋषभ यादव पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नसीरपुर मनसुख, थाना चांदपुर ने तहरीर दी थी कि अज्ञात अभियुक्त ने उनकी कार का शीशा तोड़कर अंदर थैले में रखे 7 लाख 60 हजार रुपये चोरी कर लिए। इस संबंध में थाना चांदपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 359/2026 धारा 305(C) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान आरोपी *कबीर पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम कडिया सासी, थाना बोडा, जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश को चिन्हित किया।
दिनांक 13.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना चांदपुर पुलिस ने आरोपी कबीर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 7 लाख 40 हजार रुपये बरामद हुए। साथ ही थाना बिस्वा, जनपद सीतापुर के मुकदमा 174/26 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 1,80,000 रुपये और थाना कोतवाली शहर, जनपद बांदा के मुकदमा 279/2026 धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित 1,70,000 रुपये भी बरामद किए गए पूछताछ में कबीर ने बताया कि उसने अपने साथियों *1. रागा उर्फ अनुराग पुत्र मेट्रूलाल, 2. बाबू पुत्र विक्रम, 3. अर्जुन पुत्र मुकेश निवासीगण ग्राम कडिया सासी, थाना बोडा, जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था आरोपी ने बताया कि उसने 04.06.2026 को बांदा कोतवाली नगर से 2,10,000 रुपये और 08.06.2026 को सीतापुर के थाना बिस्वा से 2,00,000 रुपये की चोरी भी की थी। चांदपुर की घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए सभी ने बची हुई नगदी को पावली रोड पर बंद पड़े खोलो में अलग-अलग पन्नियों में छिपा दिया था। कबीर आज अकेला वह नगदी लेने आया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छिपाई गई नगदी बरामद कर ली।
कुल बरामदगी: चांदपुर 7,40,000 + सीतापुर 1,70,000 + बांदा 1,70,000 = 10,80,000 रुपये नगद
गिरफ्तार अभियुक्त: कबीर पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम कडिया सासी, थाना बोडा, जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश
गिरफ्तार करने वाली टीम कस्बा प्रभारी सागर चौधरी हेड कंस्टेबल नरेश पुनिया, हेड कांस्टेबल विपिन खोकर,कंस्टेबल रणजीत मलिक उप निरीक्षक शादाब अहमद, कांस्टेबल 1504 अनिल दयाल, आरक्षी 2723 मोहित कुमार, थाना चांदपुर, जनपद बिजनौर।

Related Articles

Back to top button