नजीबाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी: लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और बाइक बरामद।

नजीबाबाद ।नजीबाबाद पुलिस ने 17 जून 2026 को एनआईएआईटी कॉलेज के पास नहर पुल पर हुई लूट की वारदात का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
वादी के माता-पिता 17 जून को नगीना से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। एनआईएआईटी कॉलेज के पास नहर पुल पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने वादी की माता के हाथ से पर्स छीन लिया। पर्स में 1000 रुपये नकद और मोबाइल फोन था। पीड़ित की तहरीर पर थाना नजीबाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने 26 जून को कार्रवाई करते हुए चंद्रकांत उर्फ चिन्टू और अक्षित उर्फ कलूआ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया 11 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार तीसरा आरोपी लक्की अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी चंद्रकांत पर पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मुकदमे में BNS की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नकुल शर्मा, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, कांस्टेबल ओमसिंह व कांस्टेबल अंकित ने अंजाम दिया।
थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही हे।