#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

गोला से 120 बाबा बर्फानी के भक्तों के जत्थे को पालिकाध्यक विजय शुक्ला रिंकू ने तिलक बंधन कर रवाना किया

गोला से 120 बाबा बर्फानी के भक्तों के जत्थे को पालिकाध्यक विजय शुक्ला रिंकू ने तिलक बंधन कर रवाना किया

गोला गोकर्णनाथ खीरी शनिवार  27 जून ।कैम्प कार्यालय श्रीधर्मादा समिति गौशाला से नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने शिवभक्त सुभाष गुप्ता के नेतृत्व में बाबा बर्फानी अमरनाथ की यात्रा पर जा रहें  120 बाबा के भक्तों के जत्थे को तिलक वंदन कर अंगवस्त्र ओढाकर रवाना किया।बाबा के भक्तों को रवाना करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा,  “सौभाग्य से बाबा अमरनाथ के दर्शन करने का अवसर मिलता है ।आप सबकी सेवा करते हुए मै स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं । बाबा आपकी यात्रा मंगलमय करें। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, नगर महामंत्री  धीरज बाजपेई, नगर मंत्री राजेश जोशी, नामित सभासद रामचन्द्र राठौर, शत्रोहन मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र कटियार,संजीव दीक्षित, लवकुश अवस्थी, अनिल जलोटा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button