15 साल से पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा, पीड़ित ने DM और SSP से लगाई न्याय की गुहार

15 साल से पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा, पीड़ित ने DM और SSP से लगाई न्याय की गुहार
रिपोर्ट, अखिलेश यादव,पीलीभीत
चंदोई, पीलीभीत। जनपद के चंदोई गाँव निवासी किसान लालाराम ने अपनी पैतृक कृषि भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराने के लिए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है।
पीड़ित किसान के अनुसार ग्राम चंदोई स्थित उसकी गाटा संख्या 133, 148, 149, 150, 152 की भूमि राजस्व अभिलेखों में उसके नाम दर्ज है। आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से स्थानीय दबंगों ने उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।
लालाराम का कहना है कि जब भी वह अपनी जमीन वापस लेने जाता है तो उसे गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती है। अपनी ही जमीन से वंचित होने के कारण उसका परिवार आर्थिक और मानसिक परेशानी से जूझ रहा है।
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स के तहत मामले को दर्ज कर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पैमाइश कराई जाए और उसे उसकी भूमि पर कब्जा दिलाया जाए। साथ ही धमकी देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।







