#SvasJsNewsदेशब्रेकिंग न्यूज़भीलवाड़ाराजस्थान

नवरतनमल सेन 39 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त, परिजनों और मित्रों ने किया भव्य स्वागत

नवरतनमल सेन 39 वर्षों की गौरवमयी सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त, परिजनों और मित्रों ने किया भव्य स्वागत

रिपोर्टर- सत्यनारायण सेन गुरला

कोशीथल। स्थानीय निवासी श्री नवरतनमल सेन अपनी 39 वर्षों की लंबी और गरिमामयी सेवा यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सेवानिवृत्ति के बाद प्रथम बार घर आगमन पर उनके परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्री सेन ने वर्ष 1987 से 2026 तक निरंतर अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन किया। 30 सितंबर 2026 को उच्च माध्यमिक विद्यालय चावंडिया से विदाई और स्वागत समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके समृद्ध अनुभव, कुशल मार्गदर्शन, सकारात्मक सोच और कार्य के प्रति समर्पण ने हमेशा सभी को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।

इस भावुक और हर्षोल्लास भरे माहौल में परिवारजनों तथा मित्रगणों ने श्री नवरतनमल सेन को उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका आदर-पूर्वक अभिनंदन किया।

दिनेश चंद्र व्यास सेवानिवृत्त, अशोक पंचोली, अवधेश पंचोली, समस्त विधालय स्टाफ एवं कजोडी मल सेन, श्याम लाल, दिनेश कुमार, सत्यनारायण सेन गुरला,हरक लाल सेन, कैलाश सेन,सरवन कुमार एकलिंगपुरा, तुलसीराम, कन्हैया लाल सेन द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Related Articles

Back to top button