#SvasJsNewsइज्जतनगर मंडलउत्तर प्रदेशबरेलीब्रेकिंग न्यूज़भारतीय रेल

इज्जतनगर मंडल में ‘कबाड़ से जुगाड़’ अभियान, अनुपयोगी रेल स्क्रैप से उपयोगी वस्तुएं बनाने का संदेश

इज्जतनगर मंडल में ‘कबाड़ से जुगाड़’ अभियान, अनुपयोगी रेल स्क्रैप से उपयोगी वस्तुएं बनाने का संदेश

बरेली, 29 सितंबर 2026। रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली एवं पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के निर्देशानुसार इज्जतनगर मंडल में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन तथा यांत्रिक विभाग (ई.एन.एच.एम.) के तत्वावधान में मंगलवार को मंडल के विभिन्न स्थानों पर ‘स्वच्छता से समृद्धि अभियान’ के तहत ‘कबाड़ से जुगाड़/कबाड़ से कला’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।


अभियान के दौरान मंडल के लोको शेड, ट्रेन सेट एवं यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर, समाडि डिपो/काठगोदाम, टनकपुर, कासगंज एवं रामनगर सहित विभिन्न स्थानों पर अनुपयोगी रेल स्क्रैप को चिन्हित कर अलग किया गया। इसमें पुराने उपकरण, कोच के अनुपयोगी पुर्जे, लोहे के टुकड़े तथा विभिन्न प्रकार के धातु स्क्रैप को पृथक करने की प्रक्रिया शामिल रही।


कार्यक्रम के माध्यम से रेल कर्मचारियों को स्वच्छता के महत्व के साथ-साथ अनुपयोगी एवं निराकृत सामग्री के बेहतर प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया। कर्मचारियों को बताया गया कि ऐसी सामग्री को बिना उपयोग के छोड़ने के बजाय उसे अलग-अलग श्रेणियों में एकत्र कर पुनः उपयोग योग्य वस्तुओं के निर्माण में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे जहां परिसर में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलती है, वहीं संसाधनों के पुनः उपयोग को भी बढ़ावा मिलता है।‘कबाड़ से कला’ की अवधारणा के माध्यम से अनुपयोगी सामग्री को रचनात्मक रूप देकर उपयोगी वस्तुओं में बदलने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रेलवे प्रशासन का उद्देश्य स्वच्छता अभियान को केवल सफाई तक सीमित न रखते हुए कर्मचारियों में स्वच्छता, पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्थायी जागरूकता विकसित करना है।


इज्जतनगर मंडल रेल प्रशासन ने यात्रियों से भी अपील की है कि रेलवे स्टेशनों एवं परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छ रेलवे परिसर बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button