#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल गोला में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, विधि-विधान से हुआ पूजन

बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल गोला में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, विधि-विधान से हुआ पूजन
किसानों और मिल प्रबंधन के अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ उद्घाटन
ब्यूरो रिपोर्टर – तुषार शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ-खीरी। बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड की गोला इकाई में गन्ना पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ विधि-विधान एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। इस अवसर पर मिल परिसर में पूजा-अर्चना कर नए पेराई सत्र की सफलता और सुचारु संचालन की कामना की गई। इसके बाद मिल का उद्घाटन किया गया।
शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित किसान भाइयों, मिल प्रबंधन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही। सभी ने नए पेराई सत्र के सफल संचालन की कामना की। इस अवसर पर मिल प्रबंधन की ओर से क्षेत्र के किसानों को नए पेराई सत्र की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।



