#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

कोतवाली मंडी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संवाददाता – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म, रंगदारी और जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली मंडी में एक वादिया द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, अभियुक्त शाद (पुत्र शाहजहां, निवासी- मोहल्ला आली आहनग्रान, तेलियों वाला चौक, थाना मंडी, सहारनपुर) ने वादिया की नाबालिग पुत्री के साथ गलत हरकतें की थीं और एक लाख रुपये की मांग की थी। इसके अलावा, अन्य अभियुक्तगण—तैय्यब, तैय्यबा, जैनब, फरजाना और शाहजहाँ (सभी निवासी- तेलियों का चौक, मोहल्ला सराय अहमद अली, थाना मंडी, सहारनपुर)—पर एकराय होकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। इस संबंध में थाना कोतवाली मंडी में मु0अ0सं0 530/2026, धारा 191(2), 75, 352, 351(3), 308(2) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
विवेचना के दौरान पीड़िता के धारा 180 व 183 बीएनएसएस के अंतर्गत दर्ज बयानों के आधार पर मुकदमे से धारा 75 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट को हटाकर, उसकी जगह धारा 64(1)/333 बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
इन निर्देशों के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्री वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में थाना मंडी पुलिस टीम ने आज दिनांक 13 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त मोहम्मद शाद पुत्र शाहजहां (निवासी- निकट तेलियों का चौक, मोहल्ला सराय अहमद अली, थाना कोतवाली मंडी, जनपद सहारनपुर) को तेलियों के चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा (थाना कोतवाली मंडी, जनपद सहारनपुर), उ0नि0 जगपाल सिंह (थाना कोतवाली मंडी, जनपद सहारनपुर), है0का0 1269 धीरज मावी (थाना कोतवाली मंडी, जनपद सहारनपुर), का0 2176 श्यामपाल (थाना कोतवाली मंडी, जनपद सहारनपुर शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button