#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

सहारनपुर देवबंद पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

सहारनपुर देवबंद पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया…

संवाददाता- मो कलीम अंसारी

सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत देवबंद पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक संदीप बालियान के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अमित कुमार निवासी हाशिमपुरा, शाहजाद निवासी कायस्थवाड़ा, आजम निवासी गोपाली, फैसल निवासी पठानपुरा और धर्मसिंह उर्फ धर्म निवासी मोहिद्दीनपुर के रूप में की है। सभी अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संदीप बालियान सहित उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, बंटी सिंह, सौरभ राठौर, रौविल्स कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button