सर्विस मतदाताओं की निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

सर्विस मतदाताओं की निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित
रायबरेली- 15 नवम्बर 2026
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर सर्विस मतदाताओं से संबंधित निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग का आलेख्य प्रकाशन 17 नवम्बर 2026 को किया जाएगा। इसके उपरान्त 17 नवम्बर 2026 से 16 दिसम्बर 2026 तक रिकॉर्ड अधिकारियों, कमांडिंग अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा निर्धारित प्रपत्र प्राप्त करने, उनके सत्यापन एवं स्कैनिंग, फाइल तैयार करने तथा हस्ताक्षरित एवं सत्यापित प्रपत्रों के साथ फाइल अपलोड करने की कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) द्वारा प्राप्त प्रपत्रों एवं फाइलों का परीक्षण एवं निस्तारण किया जाएगा। अपूर्ण प्रपत्रों एवं फाइलों को संबंधित अधिकारियों को वापस करते हुए आवश्यक संशोधन के बाद पुनः प्रस्तुत कराया जाएगा। इस प्रक्रिया के उपरान्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा 28 दिसम्बर 2026 तक अंतिम आदेश पारित किए जाएंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के अंतिम भाग का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को निर्धारित किया गया है।



