#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सहारनपुर

राष्ट्रपति भवन में बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए यूपी-उत्तराखण्ड के स्काउट-गाइड

राष्ट्रपति भवन में बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए यूपी-उत्तराखण्ड के स्काउट-गाइड

25 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग, मेधावी स्काउट-गाइड को मिला राष्ट्रपति भवन बैज

संवाददाता – मो कलीम अंसारी

सहारनपुर बाल दिवस 2026 के अवसर पर हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स उत्तर प्रदेश की ओर से उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के करीब 25 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। डॉ. मनोज सिंन्धी के मार्गदर्शन में सहारनपुर, मेरठ, बुलंदशहर, देहरादून और आगरा सहित विभिन्न जनपदों के स्काउट-गाइड इस कार्यक्रम में शामिल हुए।कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और सेवा भावना के लिए चयनित मेधावी स्काउट-गाइड को ‘राष्ट्रपति भवन बैज’ प्रदान कर सम्मानित किया गया। डॉ. मनोज सिंन्धी ने कहा कि राष्ट्रपति भवन में बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होना विद्यार्थियों के लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है। स्काउटिंग से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button