#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

व्यवसायियों को भय मुक्त होकर व्यवसाय बढ़ाने की आजादी है और हमेशा रहेगी : सदर विधायक अदिति सिंह

व्यवसायियों को भय मुक्त होकर व्यवसाय बढ़ाने की आजादी है और हमेशा रहेगी : सदर विधायक अदिति सिंह

रायबरेली में द रेमंड शॉप का भव्य उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं

रायबरेली, 15 नवंबर 2026

शहर ने कचहरी रोड, यस बैंक के सामने द रेमंड शॉप का भव्य उद्घाटन अपराह्न 3:30 बजे हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह जी ने फीता खोलकर और दीप प्रज्ज्वलन कर शोरूम का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर आचार्य डॉ. मनीष सक्सेना रहे।

शोरूम के संचालक धवल प्रकाश अग्रवाल और श्रीमती मंजू अग्रवाल ने मुख्य अतिथि अदिति सिंह को माल्यार्पण, दुशाला ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धवल प्रकाश जी ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह जी ने कहा कि इस जिले के व्यवसायियों को भय मुक्त होकर व्यवसाय को आगे बढ़ाने की आजादी है और हमेशा रहेगी। यदि किसी व्यापारी बंधु को कोई असुविधा हो तो वह मुझसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने जनपद वासियों से द रेमंड शॉप में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने का आग्रह किया और श्री धवल प्रकाश और उनके परिवार को द रेमंड शॉप खोलने पर बधाई दी और लगातार आगे बढ़ने की कामना की।

इसके बाद शोरूम के अधिष्ठाता श्री धवल प्रकाश अग्रवाल ने कहा – _“रायबरेली के लोगों को प्रीमियम फैशन के लिए बाहर जाना पड़ता था, इसी कमी को दूर करने के लिए हमने अपना 11वां शोरूम यहां खोला है। उद्घाटन पर 15 एवं 16 नवंबर को 2 दिन शर्ट-ट्राउजर की सिलाई फ्री और रेडीमेड पर ₹1250 की छूट है। आने वाले वेडिंग सीजन में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे लेटेस्ट कलेक्शन और सही फिटिंग का फायदा मिलेगा।”_

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आचार्य डॉ. मनीष सक्सेना ने कहा कि रायबरेली में 25 लाख से अधिक जनसंख्या वाले जनपद में रेमंड ने अपना अधिकृत शोरूम खोलकर इस क्षेत्र के निवासियों की जरूरत को पूरा करने का सराहनीय कार्य किया है। उद्घाटन समारोह के अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी सुधीर सिंह, शिवेंद्र सिंह, अनंत विक्रम सिंह, व्यवसायी हरिओम गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, रेमंड के एरिया सेल्स मैनेजर मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, एरिया ऑपरेशन मैनेजर रचित कुमार और सुजीत मिश्रा, मोहम्मद रिज़ुल हक गुड्डू, सूरज तिवारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में शोरूम की अधिष्ठात्री श्रीमती मंजू अग्रवाल ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। आभार प्रकाशन अदिति गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजेंद्र कुमार दूबे ने किया।

Related Articles

Back to top button