#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशपुलिस विभागब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

यातायात जागरूकता कार्यक्रम में 100 वाहन चालकों को वितरित किए गए हेलमेट, सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

यातायात जागरूकता कार्यक्रम में 100 वाहन चालकों को वितरित किए गए हेलमेट, सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

ब्यूरो रिपोर्टर-  तुषार शुक्ला

लखीमपुर खीरी। यातायात माह नवंबर-2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार 14 नवंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी के नेतृत्व में बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड कुंभी, थाना मोहम्मदी के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों एवं उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए 100 हेलमेट वितरित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील की। साथ ही बताया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना के दौरान जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

इस दौरान वाहन चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करने, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी और यातायात नियमों का पालन करके सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को काफी हद तक रोका जा सकता है।

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने लोगों को सुरक्षित यातायात का संदेश देते हुए अपनी और दूसरों की जिंदगी की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button