#SvasJsNewsउत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़रायबरेली

बाल दिवस पर ग्रामीण शिक्षा को 75 इंच के स्मार्टटीवी की सौगात

बाल दिवस पर ग्रामीण शिक्षा को 75 इंच के स्मार्टटीवी की सौगात

स्मार्ट पढ़ाई ने ग्राम
बस्तिया के सरकारी विद्यालय में की डिजिटल शिक्षा की पहल

लखनऊ, 14 नवंबर 2026

बाल दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की दिशा में स्मार्ट पढ़ाई द्वारा एक महत्वपूर्णपहल की गई। स्मार्ट पढ़ाई की संस्थापक रिचा पांडेय ने लखनऊ जनपद के गोसाईंगंज विकासखंड स्थित ग्राम बस्तिया के सरकारी विद्यालय को डिजिटल शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 75 इंच का स्मार्ट टीवी पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किया।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के
बेहतर अवसर प्रदान करना है। इस परियोजना के अंतर्गत कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों के लिए स्कर्ट पाठ्यक्रम पर आधारित अध्यायवार शैक्षिक वीडियो, पीपीटी प्रस्तुतियाँ, माइंड मैप एवं इंटरैक्टिव क्विज के
माध्यम से शिक्षण को अधिक रोचक, सरल एवं प्रभावी बनाने की योजना है। दो सरकारी विद्यालयों में पहले ही संचालित कर चुकी हैं डिजिटल शिक्षा के पायलट कार्यक्रम स्मार्ट पढ़ाई द्वारा इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के दो सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा के पायलट कार्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित किए जा चुके हैं:
1. टिकरा सामद उच्च प्राथमिक विद्यालय, विकासखंड औरास, जनपद उन्नाव।
2. उच्च प्राथमिक विद्यालय, शिवलर, विकासखंड गोसाईंगंज, जनपद लखनऊ।
इन विद्यालयों में डिजिटल कक्षाओं का संचालन कर विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षण से जोड़ने का
प्रयास किया गया। इन पायलट कार्यक्रमों से प्राप्त अनुभव के आधार पर अब ग्राम बस्तिया में एक व्यवस्थित
डिजिटल शिक्षा प्रोटो टाइप विकसित किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर AI एवं शिक्षक प्रशिक्षण से भी जुड़ी हैं रिचा पांडेय

रिचा पांडेय वर्तमान में एक विदेशी कंपनी में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह यूएई एवं जीसीसी क्षेत्र मेंशिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग एवं प्रशिक्षण से जोड़ने
वाली एक संस्था से भी जुड़ी हुई हैं। वह शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए एआई जागरूकता, डिजिटल शिक्षा और कम्युनिकेशन स्किल्स सेसंबंधित कार्यशालाएँ भी आयोजित करती हैं।
अपनी इस पहल के बारे में रिचा पांडेय ने कहा, “मेरा उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी आधुनिक डिजिटल शिक्षण के समान अवसर उपलब्ध कराना है। बाल दिवस पर 75 इंच का स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराने की पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्मार्ट पढ़ाई के माध्यम से हम पारंपरिक शिक्षण को डिजिटल तकनीक के साथ जोड़कर शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं विद्यार्थियों के लिए रुचिकर बनाना चाहते हैं।”

Related Articles

Back to top button